11 वीं नेशनल जूनियर महिला हाॅकी चैंपियनशिप : सिमडेगा में आयोजित हो रहा...सीएम ने कहा-भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी होगा झारखंड में

Edited By:  |
Reported By:
hockey hockey

सिमडेगा। 11 वीं नेशनल जूनियर महिला हाॅकी चैंपियनशिप की शुरुआत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एस्ट्रोटर्फ मैदान पर जाकर सभी हॉकी टीम से मुलाकात किया और चैंपियनशिप की औपचारिक घोषणा की। घोषणा किए। वहां से सीएम मुख्य समारोह के मंच पर पंहुचे।

इस प्रतियोगिता में देश के27राज्यों की टीम हिस्सा ले रहीं है। अलग अलग राज्यों की500से ज्यादा खिलाड़ी इस हॉकी महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने उतर रहीं हैं। सभी27टीमों को ग्रुप में बांटा गया है। टीमों को आठ पूल में बांटा गया है।

इस मौके परमंच से सीएम हेमंत सोरेन सिमडेगा को शुभकामनाए देते हुए कहा कि जिले के लोगों का प्यार और यहां हॉकी का जुनून है कि नेशनल हॉकी का फिर से आयोजन यहां हुआ और उन्हें हॉकी की नर्सरी में आने का सौभाग्य मिला। उन्होने कहा कि सिमडेगा में आने वाला समय हॉकी के लिए स्वर्णमयी रहेगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां आज नेशनल चैंपियनशिप हो रहा.. कल यहां से अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप होगा।

इस टूर्नामेंट में झारखंड की टीम भी शामिल है। हॉकी झारखंड की कप्तान दीप्ति कूल्लू हैं।


Copy