Jharkhand News : हेमंत सोरेन की रिहाई की कामना बाबा बैद्यनाथ से की गई, 101 पुरोहितों ने किया विशेष पूजा अर्चना

Edited By:  |
Reported By:
Hemant Soren's release was wished for by Baba Baidyanath, 101 priests offered special prayers Hemant Soren's release was wished for by Baba Baidyanath, 101 priests offered special prayers

देवघर:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमों के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। झामुमो का मानना है कि केंद्र सरकार के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज कर ईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से झामुमो द्वारा उनकी रिहाई के लिए आंदोलन शुरू किया गया है। पार्टी द्वारा उपवास कार्यक्रम के बाद न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के तहत पार्टी नेता और कार्यकर्ता लोगो से संपर्क कर इसमें साथ देने का आग्रह भी कर रहे हैं।




बाबा बैद्यनाथ के दरबार में विशेष पूजा कर जल्द रिहाई की कामना

जेल में बंद हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की गई। 101 तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा की गई। फिर गर्भगृह में जाकर बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।

इस दौरान बाबा से हेमंत सोरेन की रिहाई और उन्हें और शक्तिशाली बनाने सहित दीर्घायु की कामना की गई। मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा के दौरान मंदिर परिसर मंत्रोचारण से गूंज उठा।



Copy