गुजरात को मिली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की सौगात : PM मोदी ने दिखाया हरी झंडी, जानें ट्रेन की खासियत

Edited By:  |
gujrat ko mili vande bharat express ki saugaat gujrat ko mili vande bharat express ki saugaat

DESK : PM नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। यह देश की तीसरी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। बता दें कि यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाया जा रहा है। इस ट्रेन को 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार किया गया है। वहीँ इसके ज्यादातर पुर्जे भारत में ही तैयार किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई दी है। वह अहमदाबाद के गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। साथ ही वह अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करने के साथ ही 7,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का आरंभ करेंगे।

आपको बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। सरकार ने 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया है। 15 अगस्त, 2021 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेगी।


Copy