गोविंदा की पॉलिटिक्स में दोबारा एंट्री : जानिए कौन-सी पार्टी के टिकट पर कहां से ठोकेंगे ताल, देखिए पूरा डिटेल

Edited By:  |
 Govinda's re-entry into politics  Govinda's re-entry into politics

MUMBAI :'राजा बाबू' और 'चीची' के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की एकबार फिर पॉलिटिक्स में एंट्री हो गयी है। इस बार उन्होंने कांग्रेस नहीं बल्कि शिवसेना (शिंदे) का दामन थामा है। उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी की सदस्यता दिलायी है।

गोविंदा के शिवसेना में एंट्री के साथ ही ये चर्चा शुरू हो गयी है कि वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक गोविंदा को सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) से टिकट मिल सकता है। शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। इस सीट से उद्धव ठाकरे (शिवसेना गुट) की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के राजा बाबू यानी गोविंदा की ये दूसरी चुनावी पारी होगी। इससे पहले वे 2004 से 2009 तक सांसद रह चुके हैं। तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। उस वक्त गोविंदा मुंबई नॉर्थ से सांसद चुने गए थे। तब उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को चुनाव हराया था।


Copy