डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह की मनाई गई जयंती : बिहार विभूति को CM नीतीश ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
dr. anugrah narayan singh ki manai gyi jayanti dr. anugrah narayan singh ki manai gyi jayanti

पटना : बिहार विभूति डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद' में डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि बिहार की उन्नति में डॉ अनुग्रह नारायण सिंह का बड़ा योगदान रहा है। बिहार के पहले उप-मुख्यमंत्री के अलावा वे वित्तमंत्री भी रहे थे, लेकिन दूसरे नेताओं से अलग उनकी पहचान सादगी से थी। औरंगाबाद जिले के पोईअवा गांव में जून 1887 को जन्मे डॉ सिंह का बचपन ग्रामीण माहौल में बिल्कुल किसी आम बच्चे की तरह बीता लेकिन कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वे अलग ही शख्सियत की तरह उभरे।


Copy