देवघर में गूंजा हर हर महादेव : महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Edited By:  |
Reported By:
Crowd of devotees gathered on Mahashivratri Crowd of devotees gathered on Mahashivratri

देवघर:- देवघर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी है। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। खास कर महिलाएं बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने सुबह से ही लंबी कतार में खड़ी हो कर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। प्रशासन द्वारा भी सभी को कतारबद्ध पूजा अर्चना करने की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज देवघर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी है। जानकारों की मानें तो बैद्यनाथधाम प्रकृति और पुरुष का मिलन स्थल है इसलिए यहां शिव और शक्ति दोनो की पूजा होती है और आज के दिन इनके विवाह का उत्सव मनाया जाता है। यही वजह है कि यहां शंकर भगवान पर आज के दिन सिंदूर चढ़ाने की अति प्राचीन परंपरा है।


कामना लिंग के इस खास महत्व के कारण आज के दिन यहां श्रद्धालूओं की अपार भीड़ जुटती है। इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है। प्रशासन द्वारा इसे नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। खास कर महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। उनकी माने तो माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शंकर को प्राप्त किया था और इसलिए महिलाएं सौभाग्य और समृद्धि की कामना लिए बाबा के दरबार पहुंचती है।


Copy