लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम नीतीश की बैठक : अधिकारियों को दिए गए हैं दुर्गा पूजा—दिवाली को लेकर आदेश

Edited By:  |
cm nitish law and order meeting cm nitish law and order meeting

PATNA- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अन्न मार्ग स्थित सीएम आवास पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है। इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव अमित सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल सहित अन्य सभी वरीय अधिकारी उपस्थित हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गंभीर हैं। आए दिन हो रहे अपराधिक कांडों से बिहार सरकार बार—बार बदनाम हो रही है। जंगलराज का तमगा दिया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सामाजिक त्योहार के समय में किसी भी हालत में कोई गड़बड़ी ना होने पाए। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पंडाल के आसपास और गांधी मैदान के पास जिस दिन रावण वध का कार्यक्रम है उस दिन सुरक्षा के सख्त इंतजाम किया जाए। गांधी मैदान के खाली होने तक सुरक्षा को बिल्कुल सख्त रखा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को को कहा है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखा जाए।


Copy