देश में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर बने दारोगा : CM नीतीश ने 1239 नवचयनित दारोगा को सौंपा नियुक्ति-पत्र, DGP के सामने भी जोड़े हाथ, कर दी ये खास दरख्वास्त

Edited By:  |
CM Nitish handed over appointment letters to 1239 newly selected inspectors. CM Nitish handed over appointment letters to 1239 newly selected inspectors.

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1239 नवचयनित दारोगा को नियुक्ति-पत्र सौंपा। बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 794 पुरुष, 442 महिला और 3 ट्रांसजेंडर समेत नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

देश में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर भी बने दारोगा

इस दौरान बिहार ने एकबार फिर इतिहास रचा। जी हां, देश में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं। इनमें से दो ट्रांसमेन रोनित झा और बंटी कुमार हैं जबकि एक ट्रांसवुमेन मानवी मधु कश्यप हैं। इस तरह से देश में बिहार अब पहला राज्य बन गया है, जहां ट्रांसजेंडर बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुए हैं।

बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह माह के अंदर पुलिस के रिक्त 78 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। अभी पुलिस बल की संख्या 1.10 लाख है। 21 हजार पुलिसबल की बहाली प्रक्रिया जारी है जबकि 20 हजार पुलिस बल की बहाली के लिए काम किया जा रहा है।

DGP के सामने भी CM नीतीश ने जोड़े हाथ

इस कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के DGP आलोक राज के सामने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने डीजीपी से हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्द नियुक्ति करा दीजिए। अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में 6 महीने में पुलिस बहाली पूरी कर लीजिए।

पुलिस विभाग के कार्यक्रम में नीतीश कुमार खुले मंच से डीजीपी के सामने हाथ जोड़कर उनसे अपील करने लगे। डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए, पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए। वहीं, डीजीपी ने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री का जो आदेश-निर्देश होगा, उसे पूरा किया जाएगा।