Bihar News : CM नीतीश ने ईद-उल-अजहा की बधाई, आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाने की अपील

Edited By:  |
 CM Nitish congratulated on Eid-ul-Azha  CM Nitish congratulated on Eid-ul-Azha

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को आपसी भाईचारा एवं स‌द्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और बढ़ जाता है।