BIG BREAKING : कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को मिला भारत रत्न सम्मान, दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा सम्मान

Edited By:  |
big breaking big breaking

NEWS DESK : बिहार के पूर्व सीएम और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के 5 विभूतियों को यह सम्मान मिला है. बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हुआ.

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिले भारत रत्न सम्मान को उनके पुत्र सह जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया. इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए . कुल 5 विभूतियों को यह सम्मान मिला है.

दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी,पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह,नरसिम्हा राव और डॉ.एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है.


Copy