कदमा में जैम स्ट्रीट की धूम रही : बड़े और छोटे बच्चे विभिन्न गानों में डांस करते दिखे

Edited By:  |
Big and small children were seen dancing to different songs Big and small children were seen dancing to different songs

जमशेदपुर:- जैम स्ट्रीट की मस्ती का मजा लेने को लोगों का मजमा उमड़ पड़ा। कोई घुड़सवारी देख रहा था। तो कोई अपना लाइव स्केच बनवा रहा था। इस बार आर्केस्ट्रा के कई स्टाल लगे थे।



यहां गानों पर युवा झूम रहे थे। चम्मच दौड़ भी हो रही थी। एक स्टॉल पर योग का प्रदर्शन हो रहा था। लोगों को बताया जा रहा था कि अगर आपका बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो उसे कौन सा योग कराना है। कई पहलवान कुश्ती का प्रदर्शन कर रहे थे।



जैम स्ट्रीट में आए एक युवक ने कुश्ती में एक पहलवान को कई बार चित किया तो दर्शकों ने खूब तालियां पीटीं। एक स्टॉल पर खूबसूरत रंगोली बन रही थी। बगल में एक कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पेंटिंग बना रहा था।

कई बच्चे बड़े बोर्ड पर सांप सीढ़ी का खेल खेलने में मगन थे और लूडो से कई गुना बड़े आकार का पांसा फेंकने का मज़ा ले रहे थे। खेलकूद के कई प्रदर्शन हो रहे थे। कोई बैडमिंटन खेल रहा था तो कोई टेनिस। युवा हैंडबॉल खेल रहे थे। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जागरूकता का भी स्टॉल था।


Copy