Bihar News : 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा इलाज

Edited By:  |
 Anant Singh's health deteriorated.  Anant Singh's health deteriorated.

PATNA : बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गयी है, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनका क्रिएटिनिन लेवल काफी बढ़ा हुआ है लिहाजा डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। सालभर पहले भी अनंत सिंह की तबीयत बेहद खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के PMCH के ICU वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। उसवक्त वे सांस की समस्या से जूझ रहे थे। बॉडीपेन के साथ-साथ लगातार उल्टियां हो रही थी।

'छोटे सरकार' के नाम से हैं मशहूर

आपको बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह एके-47 मामले में पटना की बेउर जेल में बंद हैं। उन्हें 10 साल की सजा हुई है। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह मोकामा से 5 बार विधायक रहे हैं। 2005 में विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।

संबंधों में आया सुधार

अनंत सिंह किसी जमाने में सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे। लेकिन बाद में संबंधों में खटास आ गई थी। हालांकि, संबंधों में एकबार फिर सुधार आया है। हाल ही में उनकी विधायक पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी कोटे से विधायक होने के बाद विश्वास मत के दौरान वे सत्तापक्ष के साथ दिखी थीं। वे अब जेडीयू का साथ देने लगी हैं। फिलहाल वे मुंगेर से जेडीयू के लोकसभा प्रत्याशी ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।


Copy