PM Modi in Bihar : मुंगेर में खूब गरजे पीएम मोदी, कहा : कांग्रेस की बुरी नजर आपकी संपत्ति पर, आरजेडी भी है साथ

Edited By:  |
After Forbesganj now PM's meeting in Munger After Forbesganj now PM's meeting in Munger

MUNGER :बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे हैं। अररिया के फारबिसगंज के बाद अब पीएम मोदी मुंगेर में जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में बड़ी जनसभा किए। इस जनसभा में पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

खूब गरजे पीएम मोदी

अपनी चुनावी सभा के जरिये प्रधानमंत्री बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के प्रचार को गति दिए। पीएम मोदी ने भारत माता की जय से संबोधन की शुरुआत की। मुंगेर की धरती स्वाभिमान, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र में भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कई बार कल्पना तक मुश्किल हो जाती है। आज एनडीए सरकार भारत की वहीं समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है। इस प्रयास को देखकर दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का समय है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी। 10 साल में भारत की ये साख बढ़ी है, भारत का डंका दुनिया में बज रहा है। आज भारत का सम्मान बढ़ रहा है, ये सिर्फ आपकी वजह से हुआ है। ये मोदी की वजह से नहीं बल्कि आपके एक वोट की वजह से हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है, जिसने दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बजा दिया है।

आपने अपने वोट से पहली बार एनडीए की सरकार बनायी और मोदी को आशीर्वाद दिया। आज जो दिख रहा है, वो आपके वोट का ही परिणाम है। मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया भी एकस्वर से कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। लालटेन वाले उस अंधकारयुग में जो जंगलराज चलता था, उसको मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में ही सोचता था लेकिन नीतीश जी, बीजेपी इनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने लालटेन के उस अंधेरे से बिहार को बाहर निकाला है। बड़ी मेहनत कर बिहार को बाहर निकाला है। अब भारत तेजी से विकसित हो रहा है।

आज हम देश में वंदे भारत, अमृत भारत और बुलेट ट्रेन जैसी नई ट्रेन चला रहे हैं। आज पटरी से लेकर ट्रेन के इंजन और डिब्बे तक भारत में ही बना रहे हैं। दुनिया के कई देशों में भी बेच रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के रेल कारखानों को भी बहुत लाभ होने वाला है। भारत को दलहन और तिलहन में भी आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर चले हैं। आने वाले 5 साल में मिशन मोड पर काम होगा। ऐसे में दलहन के कटोरे के रूप में इस क्षेत्र के किसानों की भूमिका और बड़ी होने जा रही है।

आज बिहार में इस चुनावी जंग में जो लड़ाई चल रही है। एक तरफ एनडीए है और दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। इंडी गठबंधन का मॉडल है तुष्टिकरण। हमारा मॉडल है संतुष्टिकरण। जिसके हक का है, उसको उसका हक मिलना चाहिए। हमने माताओ-बहनों को गैस, बिजली की सुविधा दिए। हमने मुफ्त राशन की गारंटी दी। हमने किसी से किसी का धर्म नहीं पूछा। यही सच्चा सेक्युलरिज्म है। यहीं सच्चा न्याय है। हमने गरीबों के पक्के घर बनाए। इंडी गठबंधन पूरी ताकत सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण पर लगा रहा है।

कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि वो देशभर में हर परिवार की उसकी कमाई का प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। परिवार के पास क्या होता है, स्त्रीधन को बहुत पवित्र माना जाता है। लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर आपके संपत्ति पर पड़ गयी है। कांग्रेस कहती है कि किसानों के घर और जमीन की सर्वे कराएगी और विरासत टैक्स लगाएगी और हर परिवार का एक्स-रे निकालेंगे। यानी आप अपनी पूरी संपत्ति मरते वक्त को दे देते हैं लेकिन कांग्रेस ऐसा घोषणा-पत्र लेकर आए हैं कि अब आप अपना खेत-खलिहान घर-दुकान अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि अब उसमें से आधे से अधिक कांग्रेस सत्ता में आयी तो हड़प लेंगे।

आरजेडी वाले इतनी चर्चा चल रही है लेकिन मुंह पर ताला लगाकर बैठ गये हैं क्योंकि ये भी विरासत टैक्स का मजा लेना चाहते हैं। कांग्रेस और आरजेडी अपने वोटबैंक में ये बांट देंगे। पूरा देश इसे लेकर चिंतित है। हर नौजवान चिंतित है। एकस्वर से देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट...जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। मरने के बाद भी लूटेंगे। कांग्रेस और आरजेडी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। देश के युवा अपने स्टार्टअप शुरू करें लेकिन कांग्रेस नौजवानों की सैलरी और उनकी कमाई पर भारी टैक्स लगाना चाहती है। इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है। ये भारत की संविधान की भावना के विरुद्ध है। कांग्रेस ने संविधान की भावना के खिलाफ धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस कर्नाटक में एक मॉडल खड़ा किया है।

कांग्रेस ने आरक्षण का हक छिनने की साजिश की है। ये मैं जिम्मेदारीपूर्वक कह रहा हूं। कर्नाटक के आरक्षण का मॉडल क्या है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। वह कर्नाटक के धर्म आधारित आरक्षण को लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत कोटे को चोरी करने का खेल खेला है। इनके कोटे से आरक्षण काटकर पर्दे के पीछे खेल खेला है। ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंककर रातों-रात मुस्लिम समाज के सभी लोगों को ओबीसी बना दिया। परिणाम यह हुआ कि ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हक मुस्लिमों के खाते में चला गया। उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। बिहार में भी कांग्रेस यही खेल खेलना चाहती है। राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला।

इन्होंने ओबीसी के हक पर डाका डाला है। यहीं काम अब बिहार में कांग्रेस करना चाहती है। यहां आरजेडी पूरी तरह समर्थन कर रही है। आरजेडी ने कांग्रेस के इस पाप पर कुछ बोला है क्या। यानी बिहार के कुर्मी, कुशवाहा भाई बहन है जो ओबीसी समाज से आती है, इनका आरक्षण का छिनकर अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहता है। क्या आप ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने देंगे, क्या आप अपना हक जाने देंगे। इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। कल कांग्रेस-आरजेडी SC-ST का हक भी छिनने का पाप करेगी। तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-आरजेडी इतनी धंस गयी हैं कि संविधान उनके लिए मायने नहीं रखती।

CM नीतीश का संबोधन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को कहा कि आप सब लोग इतनी बड़ी संख्या में बहन-भाई नरेंद्र मोदी जी को सुनने के लिए उपस्थित है। सभी का स्वागत करता हूं। देश में चुनाव है और इस चुनाव में जीतना है। मोदी जी का हृदय से आदर देता हूं। आपको याद रखना चाहिए कि हम सब एक साथ साल 2005 के नवंबर से हम आए और काम करने लगे लेकिन याद रखना इससे पहले 15 साल का वक्त किनके पास था और इन्होंने क्या किया। रात को आप लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। पढ़ाई का क्या हाल था। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। स्वास्थ्य की हालत भी आप लोग समझते हैं। कहीं बिजली नहीं थी, कुछ विकास नहीं था।


इसके साथ ही सीएम नीतीश ने मुंगेर में हुए कामकाज का भी बखान किया और कहा कि इस इलाके का चहुंमुखी विकास हो रहा है। हमलोगों ने बहुत काम किया और केन्द्र सरकार ने भी बखूबी साथ दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जाति-पात पर आधार पर वोट नहीं डालना चाहिए। हमलोगों के लिए पूरा बिहार ही परिवार है।

नीतीश कुमार आगे बोले कि काम तो सब हम लोग किए। हर क्षेत्र में हम लोगों ने काम किया है। हर घर बिजली पहुंचाई, नल का जल, शौचालय. पहले क्या था। सब हमने किया। बीच में दो बार उसे मौका दिया लेकिन सब गड़बड़ कर दी और हमने हटा दिया। 8 लाख लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार दिया गया। हमने अब तक 5 लाख लोगों को रोजगार दे दिया है। मुंगेर जिले में कितना काम हुआ है। इंजीनियरिंग कॉलेज, सभी अनुमंडलों में रोड, सड़क और पुल इसका शिलान्यास अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया। मुंगेर के लोगों ने रातों में अपने घर में दीप जला कर खुशी जाहिर कर रहे है।


Copy