Lok Sabha Election 2024 : इस सीट से ताल ठोकेंगे राहुल और प्रियंका गांधी!, कांग्रेस ने सेट कर दी गोटी, जानिए क्या है महाप्लान
Lok Sabha Election 2024 :आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। चुनावी महासमर में कूदने से पहले ही कांग्रेस ने अपनी गोटी सेट करनी शुरू कर दी है और सीटों का सेलेक्शन कर रही है। इस बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस ने सीटों का चयन कर लिया है।
इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी!
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से ही चुनाव लड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसबार सीटों की अदला-बदली हो सकती है। राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं, वहीं, प्रियंका गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतर सकती है। कहा जा रहा है कि बीजेपी की स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रियंका गांधी मजबूत कैंडिडेट हो सकती हैं।
सुप्रिया श्रीनेत और अजय राय भी ठोकेंगे ताल
ऐसे में ये पक्के तौर पर कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बलिया या फिर गाजीपुर से उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं, पार्टी की तेजतर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत महाराजगंज से चुनावी अखाड़े में उतर सकती हैं।