लालू के घर पर दुर्गा पूजा : राबड़ी देवी और तेजप्रताप कर रहे हैं मां की आराधना और पूजा-अर्चना

Edited By:  |
rabri awas par durga maa ki puja rabri awas par durga maa ki puja

PATNA- आज नवरात्रा का पहला दिन है। इस दिन देवी के शैलीपुत्री रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। पटना सहित पूरे बिहार में सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों का अपार जन समूह देखा जा रहा है। सुबह से ही पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पटना आवास पर भी मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। विधिवत कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशति का पाठ करवाया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी साझा किया है। उन्होंने बिहार वासियों को नवारात्रे की शुभकामना भी दी है।

बिहार की जनता को जानकारी देते हुए तेजप्रताप ने लिखा है कि आप सभी देश वासियों सह बिहार वासियों को नवरात्र महापर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ ॥मेरी माँ (पूर्व व प्रथम महिला मुख्यमंत्री ,बिहार) और मैंने बिहार के विकास के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की ॥ जय माता दी

बताते चलें कि हिन्दू धर्म में आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्रि बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस वर्ष के नवरात्र आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने जा रहे हैं। इन्हें शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रा के पहले दिन शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा होती है.इसके साथ ही नौ दनों तक अलग अलग स्वरूप यानी शैलपुत्री - ब्रह्मचारिणी - चंद्रघंटा - कूष्मांडा - स्कंदमाता - कात्यायनी - कालरात्रि - महागौरी – सिद्धिदात्री की पूजा होती है.

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।

तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।।

पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।

सप्तमं कालरात्रीति, महागौरीति चाष्टमम्।।

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।


Copy