पुलिस को मिली सफलता : दर्जनों महिलाओं से सस्ते दर पर राशन देने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Edited By:  |
Reported By:
police ko mili safalta police ko mili safalta

देवघर : बड़ी खबर देवघर से जहां सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने या डीलरशिप दिलाने के नाम पर झारखंड के कई जिलों में महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर व्यक्ति को रांची की डोरंडा पुलिस ने देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.


गिरफ्तार शख्स का नाम अभियान सिंह राजपूत उर्फ चंदन उर्फ सरफराज बताया जा रहा है. इस शातिर द्वारा देवघर की कई महिलाओं से सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई है. गिरफ्तार अभियान सिंह दुमका का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके द्वारा गांव की महिलाओं को बहला फुसलाकर कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराने और इससे अत्यधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया जाता था. इसी प्रलोभन में फंस कर महिलाओं द्वारा कर्ज़ लेकर आरोपी अभियान सिंह को रुपये दिया गया.

30दिन में रुपये दोगुना करने का भी दिया था लालच

अभियान सिंह देवघर में कई महिलाओं से सस्ते दामों में राशन उपलब्ध कराने के नाम पर तो पैसे की ठगी की ही गयी फिर इसने महिलाओं से30दिनों में पैसा दोगुना करने का भी लालच दिया गया. इसी लालच में फंस कर दर्ज़नों महिलाओं ने लाखों लाख रुपये अभियान सिंह के फर्जी कंपनी ड्रीम फाउंडेशन में निवेश कर दिया. अब क्या भारी भरकम रकम जब महिलाओं ने अभियान सिंह के फ़र्ज़ी कंपनी में दे दिया तो इसी का फायदा उठाते हुए सभी जमा राशि को लेकर अभियान सिंह फरार हो गया. महिलाओं ने काफी दिन बीत जाने के बाद भी उनकी रकम और अभियान सिंह का कोई अता पता नहीं चला तो आक्रोशित महिलाओं ने ड्रीम फाउंडेशन नामक कंपनी के दफ्तर में धावा बोल दिया. कंपनी में ताला लटका देख महिलाओं ने संबंधित थाना से लेकर एसपी तक न्याय की गुहार लगाई थी.

डोरंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी तरह का फ़र्ज़ी कर रांची में भी अभियान सिंह द्वारा कई महिलाओं से ठगी की गई थी. खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए करोड़ों की ठगी इसके द्वारा महिलाओं से की गई थी. इसी संबंध में रांची के डोरंडा थाना में उसके ऊपर मामला दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में शातिर अभियान सिंह की गिरफ्तारी हुई है. डोरंडा पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है.


Copy