BIG BREAKING : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य कल लेंगे शपथ, सभापति देवेश चंद्र ठाकुर दिलाएंगे ओथ
Edited By:
|
Updated :06 May, 2024, 06:49 PM(IST)
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का मंगलवार यानी कल शपथग्रहण होगा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत कुल 11 सदस्य शपथ लेंगे।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कुल 11 सदस्य शपथ लेंगे। इन सभी माननीयों को बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर शपथ दिलाएंगे।