JHARKHAND NEWS : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का पांच सूत्री मांग को लेकर प्रर्दशन

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

Unlicensed copy of the Froala Editor. Use it legally by purchasing a license.

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ अपनी पांच सूत्री मांगो के समर्थन को लेकर आज रांची के धुर्वा स्थित झारखंड ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय का घेराव किया. बता दें की, झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कर्मी ऊर्जा निगम के वादा खिलाफ़ नारेबाजी करते दिखाई दिए.

जाने क्याहै उनकी मांगे

इनकी मुख्य मांग है जो कर्मी पिछले 10 वर्षो से काम कर रहे है उन्हें नियमित करे, समान काम का समान वेतन दिया जाए क्योंकि यह कर्मचारी भी सरकारी कर्मचारियों के बराबर ही कार्य करते हैं. झारखंड सरकार द्वारा लागू पारा टीचर के तर्ज पर 60 वर्षों तक के लिए ऊर्जा विकास निगम एवं अनुषंगी कंपनियों में भी उम्र सीमा निर्धारित की जाए. ताकि, कर्मचारी भयमुक्त होकर जिम्मेवारी के साथ निगम हित में कार्य कर सकें. वहीं, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पद के लिए भी आंतरिक बहाली निकले हुए पूर्व से कार्यरत कुशल और अकुशल अंतिम कर्मियों तक को बहाल किया जाए.


Copy