झारखंड के खेल पदाधिकारियों को मिला सम्मान : पहली बार एशिया महादेश के किसी खेल संघ की समिति में चयनित हुए हॉकी झारखंड के दो पदाधिकारी

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand ke khel padadhikariyon ko mila samman jharkhand ke khel padadhikariyon ko mila samman

रांची : झारखंड के खेल इतिहास में पहली बार एशिया महादेश के किसी खेल संघ की समिति में हॉकी झारखंड के दो पदाधिकारियों का चयन हुआ. एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह. वहीं झारखंड की बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनाई गई.


भोलानाथ सिंह को पूरे एशिया महाद्वीप के (Emerging Sports Leader)उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से सम्मानित किया गया.

भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से (FIH)विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं (AHF)एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व खेल दो दिग्गज अगर एक साथ आकर इन्हें यह सम्मान से सम्मानित कर रहा है. यह हमलोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है.

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को मिला इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड.

एशिया महादेश की उभरता हुआ सितारा सलीमा टेटे

झारखंड जैसे प्रदेश जहां की युवतियां महानगरों में पलायन कर जाती है. उस प्रदेश के दो महिला खिलाड़ियों को एशिया महादेश के मानचित्र पर सम्मान दिलाना,भोलानाथ सिंह जैसे करिश्माई और दूरदर्शी व्यक्ति के नेतृत्वकर्ता से ही हो सकता है.

कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया जिसमें वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया हो.

भोलानाथ सिंह को पूरे एशिया महाद्वीप के (Emerging Sports Leader)उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से सम्मानित किया गया.

भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड (FIH)विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं (AHF)एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया.

भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड मिलने परAFHके कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण,हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के श्रीवास्तव,एवं हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा किविश्व खेल दो दिग्गज अगर एक साथ आकर इन्हें यह सममान से सम्मानित कर रहा है यह हमलोगों के लिए बहुत बडा सम्मान है.

AHFके इसी कांग्रेस में झारखंड,सिमडेगा की बेटी अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया. जिसके लिए उसे1000डॉलर नगद पुरुस्कार भी दिया गया.

एशियन हॉकी के इस कांग्रेस में भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के साथ ही झारखंड की बेटी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय को एशिया हॉकी महासंघ के एडवाइजरी समिति का सदस्य बनाया गया है. संभवत:झारखंड के इतिहास में यह भी पहला ही अवसर होगा कि जब झारखंड के किसी खिलाड़ी एशिया महादेश के किसी खेल संघ के एडवाइजरी समिति में जगह मिली हो.एशिया हॉकी महासंघ ने कल ही झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को एशिया महादेश के एथलीट एंबेसडर बनाया है.झारखंड के खेल जगत के लिए इससे बड़ा अवसर और क्या हो सकता है कि झारखंड के2=2सदस्यों को एक साथ एशिया महादेश के किसी खेल संघ का पदाधिकारी बनाया गया है,और झारखंड की एक एथलीट को पूरे महादेश के एथलीट एंबेसडर बनाया गया हैऔर झारखंड की एथलीट सलीमा टेटे को एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द अवार्ड का पुरस्कार मिलना ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.

पलामू जिला अंतर्गत पिपरा अखारा के स्व.जमुना प्रसाद सिंह और स्व चंपा देवी के पुत्र झारखंड के भोलानाथ सिंह सितंबर2014में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित होने के बाद अपने कार्य कुशलता से लगातार आगे बढ़ते हुए हॉकी इंडिया के सहसचिव एवं उपाध्यक्ष के बाद,अभी कुछ दिनों पहले ही महासचिव बने हैं और अब एशियन हॉकी महादेश के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

आज हम सभी झारखंडवासियों को गर्व करनेवाला दिन बहुत बहुत बधाई हो आपको.

सलीमा टेटे

सिमडेगा जिला अंतर्गत सदर प्रखंड बड़की छप्पर गांव के सूलक्षण टेटे और सुभानी टेटे की बेटी एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सह एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित सलीमा टेटे लठ्ठाखमहन जैसे सुदूरवर्तीय गांवों में आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलते हुए विगत2016में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए अब टोक्यो ओलंपिक,विश्व कप,कोमोनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है.

बिगन सोय

जिला-पश्चिम सिंहभूम,झारखंड,के गांव- कटवा, -बंदगांवके स्वर्गीय नारा सोए और लिपि सोए की बेटी,हॉकी झारखंड की संयुक्त सचिव सह झारखंड पुलिस से सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत एशियन हॉकी महासंघ के एडवाजरी समिति के सदस्य के रूप में चयनित बिगन सोय2013जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर से खेलते हुए तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मैच में पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाई है और2018से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है.

झारखंड के खेल इतिहास में इतना बड़ा उपलब्धि पाने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों बधाई दी है.

प्रदेश के 2 महिला के खिलाड़ियों का एशिया महादेश में सम्मान मिलने पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि झारखंड जैसे प्रदेश विशेषकर दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल के युवतियां महानगरों में पलायन कर जाती है वैसे प्रदेश के दो महिला हॉकी खिलाड़ियों को एशिया महादेश स्तर पर सम्मान दिलाना यह भोलानाथ सिंह से करिश्मा और दूरदर्शी व्यक्ति के नेतृत्व से हो सकता है. उनके इसी नेतृत्व शक्ति को देखते हुए आज एशिया हॉकी महासंघ ने उन्हें एशिया हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया है.


Copy