केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर जेडीयू कार्यकर्ता : ललन सिंह-कुशवाहा ने BJP पर साधा निशाना
Edited By:
|
Updated :27 Sep, 2022, 12:34 PM(IST)
PATNA- केंद्र सरकार के खिलाफ जेडीयू कार्यकर्ता सड़क पर हैं...बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की सतर्कता और जागरुकता मार्च में शामिल हैं...पार्टी ने इस मार्च का आयोजन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया है..इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी रैली निकाली..मार्च को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है.. जेडीयू का यह सतर्कता और जागरुकता मार्च अंबेडकर मूर्ति के पास से शुरु हुआ ..
बता दें कि जेडीयू प्रदेश के सभी प्रखंडों में इसका आयोजन कर रही है.. इस मार्च की मदद से आपसी सदभाव और सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने को लेकर जदयू के अभी नेता सड़क पर निकलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं...जेडीयू प्रदेश कार्यालय,सभी जिला मुख्यालय और प्रखण्ड मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है......