इस्तीफे के सवाल पर विस अध्यक्ष ने साधी चुप्पी : विजय कुमार सिन्हा पहुंचे विधानमंडल, अमर ज्योति पर किया माल्यार्पण

Edited By:  |
isteefe ke sawal par vis adhyaksh ne saadhi chuppi isteefe ke sawal par vis adhyaksh ne saadhi chuppi

पटना : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा पहली बार विधानमंडल पहुंचे। इस दौरान उनसे जब नई सरकार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर अमर ज्योति पर माल्यार्पण किया। साथ ही फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बिहार में जेडीयू और आरजेडी की सरकार बनते ही बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई है। सत्ता बदलते ही बिहार के सभी मंत्री ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अभी तक अपने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। उन्होंने इस्तीफ़ा देने से साफ़ मना कर दिया है। जिसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पद से हटाने की पहल भी शुरू हो गयी।

जिसके बाद आरजेडी विधायक ललित कुमार यादव के प्रस्ताव पर महागठबंधन दलों के सभी सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षर पत्र बुधवार को विधानसभा सचिव को सौंप दिया गया है। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि 24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट किया जायेगा। बिहार की नई सरकार में बिहार विधान सभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त को होगा।


Copy