हर खेत लहराया गया तिरंगा : स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो के किसान खेत में धनरोपनी कर हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ाया आगे

Edited By:  |
Reported By:
har khet lahraya  gaya tiranga har khet lahraya  gaya tiranga

बोकारो: हर वर्ष की तरह आज पूरे देश में लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. 77 वां स्वतंत्रता दिवस को आन बान शान के साथ आज बोकारो जिले में भी मनाया जा रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से तिरंगे के सम्मान में जुटे हुए हैं. हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए हर खेत तिरंगा लहराया गया.


बताया जा रहा है कि चास प्रखंड के आमडीहा गांव के किसान सह पूर्व जिप सदस्य संजय सिंह ने धनरोपनी के साथ हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है. खेत में धनरोपनी करने आई ग्रामीण महिलाओं के साथ उन्होंने तिरंगे को सम्मान देने का काम किया है और यह संदेश दिया है कि भारत आज भी किसानों के अथक परिश्रम के कारण ही दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है.



Copy