DGP ने पुलिस मुख्यालय में की बैठक : ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु गृह रक्षा वाहिनी से सहयोग हेतु किया निर्देशित

Edited By:  |
dgp ne police mukhyalaya mai ki baithak dgp ne police mukhyalaya mai ki baithak

रांची : झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रांची शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर रांची में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु विस्तृत रुप से समीक्षा की. झारखंड पुलिस महानिदेशक कार्यालय में आयोजित बैठक में रांची शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस कर्मियों की उपलब्धता एवं आवश्यकता पर जोर देते हुए कोलकाता महानगर के तर्ज पर राँची में ट्रैफिक जिला बनाने के प्रस्ताव पर लिये गये निर्णय की समीक्षा की. एवं कुछेक अन्य शहरों जहाँ कि यातायात व्यवस्था अनुकरणीय है वैसे शहर में कोलकाता महानगर के तर्ज पर राँची यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया.

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु गृह रक्षा वाहिनी से सहयोग हेतु निर्देशित किया. इस संबंध में अन्य शहरों में यातायात व्यवस्था के अध्ययन हेतु अन्य राज्यों में भेजे गये गठित त्रिस्तरीय कमिटी के द्वारा एक प्रस्तुति दी गई. प्रस्तुति के दौरान सभी ट्रैफिक पोस्ट को सुविधायुक्त बनाने जिसमें दो शौचालयों पुरुष और महिला के लिए पृथक-पृथक हो, पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा गया. पोस्ट में लगभग 10 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था करने एवं दरवाजा और खिड़की, फॉल्स सीलिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग जैसे लाइट, पंखा और एग्जॉस्ट फैन पर्याप्त संख्या में प्रस्तावित हैं.

बैठक में अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड, प्रशांत सिंह, पुलिस महानिदेशक सह महाप्रबंधक, झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, आर०के० मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, पंकज कम्बोज, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, चंदन कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं अन्य पदाधिकारियों उपस्थित थे.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---