ऑल इज नॉट वेल : अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ कांग्रेस MLA ने खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया बड़ा इल्जाम

Edited By:  |
Reported By:
Congress MLA opens front against Akhilesh Singh Congress MLA opens front against Akhilesh Singh

PATNA :बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर नाराजगी देखी जा रही है। 17 विधायकों का साथ होने के बावजूद आरजेडी और वाम दलों ने मिलकर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को किनारे कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों में काफी नाराजगी है लिहाजा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को दिल्ली तलब किया गया है।

कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा

इस बीच कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी आलाकमान को गुमराह करते हैं। वे विधायकों का फोन नहीं उठाते हैं। हमलोगों की मुलाकात के कई दिन हो जाते हैं। मुझे लगता है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को मिस गाइड करते हैं।

कांग्रेस विधायक ने लगाया बड़ा आरोप

इसके साथ ही प्रतिमा कुमारी ने कहा कि जब कांग्रेस के 4 विधायक हुआ करते थे, तब हमारी पार्टी के नेता MLC बनते थे लेकिन अब 17 विधायक होने के बावजूद अब कोई MLC नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी के खराब वक्त में भी दल की एकता और अखंडता की मजबूती के लिए काम करते हैं। वैसे लोगों को उम्मीद होती है कि वे भी MLC बनें। अगर आप को भी बनाते हैं तो शेष पार्टी वर्करों में सकारात्मक संदेश जाता है।

गौरतलब है कि 11 सीटों के लिए विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराया जा रहा है, जिसमें एक सीट कांग्रेस की भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्रा का कार्यकाल मई के पहले हफ्ते में खत्म हो रहा है लेकिन महागठबंधन के 5 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगने की वजह से पार्टी के अंदर नाराजगी है लिहाजा अखिलेश प्रसाद सिंह को दिल्ली तलब किया गया है, जहां कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान पहले से ही मौजूद हैं।


Copy