Bihar News : CM नीतीश ने रामनवमी की दी शुभकामनाएं, कहा : प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

Edited By:  |
 CM Nitish wished Ram Navami  CM Nitish wished Ram Navami

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं।


Copy