CM को पहाड़ी मंदिर शिव बारात के लिए मिला आमंत्रण : मुख्यमंत्री ने शिव बारात को लेकर तैयारियों की ली जानकारी

Edited By:  |
cm ko pahadi mandir shiv baarat ke liye mila aamantran cm ko pahadi mandir shiv baarat ke liye mila aamantran

रांची : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली.

इस मौके पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के नंद किशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-


Copy