Hindi News / लातेहार पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम डोडा किया बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार...

बड़ी सफलता : लातेहार पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम डोडा किया बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

Edited By:  |
Reported By:
badi safalta badi safalta

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां पुलिस ने बारियातू थानाक्षेत्र के श्रीसमाध गांव में मादक पदार्थ तस्करी और भण्डारण के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम डोडा का बड़ा खेप जब्त किया है. मामले में संलिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

मामले में बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को मिली इनपुट पर छापेमारी टीम का गठन किया गया था. इसी दौरान गुरुवार शाम में श्रीसमाध गांव में एक घर की तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान करीब 18 बोरा में रखा कुल 541 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया है जिसका अंतरराज्यीय बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 81 लाख रुपये है. मामले में तस्कर भगत गंझू की गिरफ्तारी हुई है. वहीं गिरोह का मुख्य सरगना गोल्डन सहयोगी महेन्द्र गंझू और गणेश गंझू गिरफ्त से बाहर है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले का बारियातू थाना में NDPS एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत काण्ड दर्ज कर ली गई है एवं गिरफ्त से बाहर अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.