BIG NEWS : बीजेपी ने प्रत्याशियों की 12वीं लिस्ट की जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Edited By:  |
 BJP released 12th list of candidates  BJP released 12th list of candidates

NEW DELHI :लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की 12वीं लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है।

बीजेपी की 12वीं लिस्ट जारी

भाजपा की इस लिस्ट में यूपी के दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने पूर्वांचल की देवरिया सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। साथ ही फिरोजाबाद से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को टिकट दिया है। हालांकि, बीजेपी ने अबतक बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

देवरिया और फिरोजाबाद से इन्हें मिला टिकट

बीजेपी ने फिरोजाबाद और देवरिया से दोनों वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है। फिरोजाबाद से बीजेपी ने वर्तमान सांसद चंद्रसेन जादौन का टिकट काट दिया है। उन्होंने 2019 के चुनाव में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को हराया था। इस बार बीजेपी ने ठाकुर विश्वजीत सिंह को टिकट दिया है।

बड़ी बात ये है कि देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काटकर शशांक मणि त्रिपाठी को दिया गया है। रमापति राम त्रिपाठी ने 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी बिनोद कुमार जायसवाल को हराया था। उन्हें यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में गिना जाता है। बीजेपी ने इस बार देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है।

छत्रपति शिवाजी के वंशज को मिला टिकट

बीजेपी की इस लिस्ट में महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोंसले, पंजाब की खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा सीट से परमपाल कौर सिद्धू, यूपी की फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वीद सिंह, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास बॉबी को टिकट दिया है।

कैसरगंज सीट से नहीं खोले पत्ते

बीजेपी ने कैसरगंज सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। गौरतलब है कि कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह लगातार दांवेदारी कर रहे हैं लेकिन अबतक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि महिला पहलवानों के आरोपों के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष की दावेदारी कमजोर हो गई हैं।


Copy