बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह दिल्ली तलब : आलाकमान के साथ आज फिर अहम बैठक, अंदरखाने की बात जानकर हो जाएंगे हैरान

Edited By:  |
Reported By:
Bihar Congress President Akhilesh Singh summoned to Delhi Bihar Congress President Akhilesh Singh summoned to Delhi

PATNA : बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। इस बीच एक बड़ी ख़बर आ रही है कि कांग्रेस आलाकमान ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को दिल्ली तलब किया है, जहां आज 2 बजे बहुत ही अहम मीटिंग होने वाली है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह दिल्ली तलब

आपको बता दें कि शुक्रवार को ही अखिलेश प्रसाद सिंह दिल्ली से मीटिंग कर पटना लौटे थे लेकिन शनिवार को एकबार फिर उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। दरअसल, MLC चुनाव में कांग्रेस के हाथ अबतक खाली रहने से कांग्रेस पार्टी के अंदर नाराजगी है लिहाजा डैमेज कंट्रोल को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को दिल्ली तलब किया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

अखिलेश प्रसाद सिंह अरवल जिला के रहने वाले हैं। मोतिहारी से लोकसभा का चुनाव लड़ कर 2004 में जीते थे, उसी वक्त 2007 में उनको कांग्रेस की ओर से खाद उपभोक्ता राज्य मंत्री बनाया गया था। अखिलेश प्रसाद सिंह भूमिहार जाति से आते हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के कैंपेन समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लालू प्रसाद से मनमुटाव के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।


Copy