Bhojpuri Movie Song : 'प्रयागराज' का गाना हुआ रिलीज, कल्लू-यामिनी सिंह की जोड़ी ने 'गंगा जमुनिया' गाने में मचाया धमाल

Edited By:  |
bhojpuri movie song prayagraj ka gana hua relese kallu yamini ki jodi ne machaya dhamal bhojpuri movie song prayagraj ka gana hua relese kallu yamini ki jodi ne machaya dhamal

DESK :भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म प्रयागराज का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। कल्लू और प्रियंका सिंह की आवाज में रिकार्डेड गाने का टाइटल है 'गंगा जमुनिया'। गाने के बोल प्यारे लाल यादव के हैं और ओम झा ने संगीत दिया है। यह गाना आज यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। 'गंगा जमुनिया' गाने में संगम के खूबसूरत नजारे को दिखाया गया है।

इस गाने में सिंगर कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं। यामिनी सिंह गाने में लहंगा और चोली में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ कल्लू धोती और कुर्ता में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। कल्लू और यामिनी की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में नाव पर रोमांस दिखाया गया हैं। इस थीम को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

गंगा जमुनिया गाने को वेब म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगा है। कुछ ही घंटों में इस गाने को हजारों लोग ने देखा। आपको बता दें प्रयागराज भोजपुरी फिल्म मां भागीरथी फिल्म्स प्रस्तुति हैं। इसमें लीड अभिनेता में अरविंद अकेला कल्लू हैं। उनकी आंखें कुम्भ के बैकग्राउंड में विकराल सी दिखाया है, जो फिल्म को लेकर कौतूहल बढ़ाने वाला है।

APRAJITA ...


Copy