अर्जुन मुंडा ने दाखिल किया नॉमिनेशन : झारखंड में राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, समाज को बांटने के लिये राजनीति करने का आरोप

Edited By:  |
Arjun Munda filed nomination: Rajnath Singh's big attack on Congress in Jharkhand, accused of doing politics to divide the society. Arjun Munda filed nomination: Rajnath Singh's big attack on Congress in Jharkhand, accused of doing politics to divide the society.

केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उसके बाद चुनावी सभा में शामिल हुए। नामांकन दाखिल करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हुआ। राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जनता से अपील कि की एक बार फिर मोदी सरकार के हाथ को मजबूत करते हुए अपने देश को मजबूत करें। साथ ही खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अर्जुन मुंडा को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराए। उन्होंने रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी जनता के हित के विरुद्ध काम कर रही है। वे बोले कि कांग्रेस ने देश के धर्मनिरपेक्षता के ताने बाने को खत्म कर दिया है। उन्होंन कहा कि भाजपा देश में हिंदु मुसलमानों को बांटने की राजनीति कर रही है। लेकिन भाजपा धर्म या जाति के आधार पर किसी में भेदभाव नहीं करती है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने नई दिल्ली में जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससी/एसटी आरक्षण को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।

अर्जुन मुंडा ने कशिश न्यूज़ से खास बातचीत की और केन्द्र सरकार का आबार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जनजातीय के लिए कई कार्य किए हैं अभी और भी कार्य करने बाकी हैं। और सिर्फ खूंटी लोकसभा के लिए ही नहीं पूरे देश भर के लिए जनजातीय समुदाय के लिए कार्य हुआ है। वहीं उन्होंने विपक्षी पर निशाना साधा। और कहा कि विपक्ष चाहता है कि किसी तरह सत्ता में आ जाये। साथ ही अर्जुन मुंडा ने कहा कि विपक्ष अगर आदिवासी समुदाय का इतना ही हितैषी था तो पिछले 70 सालों में क्यों नहीं कोई काम किया। वहीं उलगुलान के संदर्भ में भी उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों को अपमानित करने का कार्य किया है उलगुलान शब्द उनके मुंह से अच्छा नहीं लगता।

आपको बता दे अर्जुन मुंडा ने जब खूंटी जिला कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जब अपना नामांकन दाखिल किया तो उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद थे। नामांकन करने से पहले अपनी धर्मपत्नी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सोनमेर मंदिर और बाबा आम्रेश्वर धाम में जाकर पूजा अर्चना की। मौके पर, अर्जुन मुंडा ने विधि-विधान के साथ बाबा आम्रेश्वर भोलेनाथ को नमन कर विजय प्राप्त करने का आशिर्वाद लिया।


Copy