कांग्रेस के 32 नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन : पूर्व मंत्री समेत कई पूर्व विधायक हुए भाजपा में शामिल, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Edited By:  |
 32 Congress leaders joined BJP IN RAJASTHAN  32 Congress leaders joined BJP IN RAJASTHAN

NEWS DESK :आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। दरअसल, एक ही झटके में कांग्रेस के 32 बड़े नेताओं ने पार्टी को तगड़ा झटका दिया है और भारतीय जनता पार्टी में भरोसा जताते हुए दामन थाम लिया है। बड़ी बात ये है कि इन नेताओं में कई कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस के 32 नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

जी हां, ये बड़ा सियासी घटनाक्रम राजस्थान में हुआ है, जहां सत्ता परिवर्तन होते ही एक ही झटके में कांग्रेस साफ हो गयी है। इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित राजनीति से जुड़े 32 नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

कई पूर्व मंत्री समेत पूर्व विधायक हुए शामिल

अचरज वाली बात ये है कि इनमें कुछ नेता तो कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं तो कुछ कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इनमें पूर्व विधायकों के साथ-साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हैं। इनमें एक नेता पूर्व राज्यपाल का बेटा भी है। इस लिस्ट में कई चर्चित चेहरों के नाम शामिल है।

इनमें एक बड़ा नाम लालचंद कटारिया का है, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं। ये पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। एक बार आमेर से और दो बार झोटवाड़ा से विधायक रहे हैं। अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाने वाले कटारिया दो बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। वहीं, राजेन्द्र यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। पूर्व की गहलोत सरकार में मंत्री रहे हैं। जयपुर ग्रामीण की कोटपुतली विधानसभा से विधायक रहे हैं। कोटपुतली बहरोड़ अब नया जिला बन चुका है।


Copy