Jharkhand News : तीसरी के कोदाईबांक डैम में डूबा युवक,खोजबीन में जुटी पुलिस
गिरिडीह:- गिरिडीह जिला के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदाईबांक स्थित डैम में बुधवार की शाम मछली मारने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया, जिसके बाद से वह न तो अब तक बाहर आया और ना ही कुछ पता चल रहा है। जिससे लोग उसकी मौत हो जाने का अंदेशा लगा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह तिसरी थाना पुलिस सहित कई ग्रामीण खोजबीन में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोदाईबांक निवासी 35 वर्षीय दुमका टुडू बुधवार की शाम मछली मारने के लिए कोदाईबांक डैम आया था, जहां तैरने के क्रम में वह अचानक बीच पानी में डूब गया। डूबते देख वहां मौजूद आस पास के बच्चों ने उसे बांस के सहारे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई लेकिन देर शाम हो जाने के कारण किसी ने खोजबीन नहीं की। इसके बाद इसकी सूचना गुरुवार की सुबह तीसरी थाना को दी गई जिसके बाद तिसरी थाना पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डैम में डूबे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है।