JHARKHAND NEWS : यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का भाजपा पर हमला- राम मंदिर उद्घाटन को बताया इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा

Edited By:  |
Reported By:
Youth Congress President Srinivas Biwi attacks BJP - calls Ram Temple inauguration a part of event management Youth Congress President Srinivas Biwi attacks BJP - calls Ram Temple inauguration a part of event management

मधुपुर:-यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी मधुपुर स्थित पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के आवास पर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर इस बार निकले हैं।पिछली बार उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाए थे। इस बार वे मणिपुर से लेकर मुंबई तक अन्याय के विरुद्ध न्याय के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।

जिस प्रकार मणिपुर में हुई घटना को लेकर भाजपा के नेता उस ओर ध्यान नहीं दे रहे, वे समझ रहे हैं कि मणिपुर भारत का अंग ही नहीं है। इस कारण वहां के शोषितों को न्याय दिलाने को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में झारखंड से अधिक से अधिक युवा शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने काफी वादे किए थे,जो पूरा नहीं हुआ है। मणिपुर की स्थिति आज काफी बुरी है। भाजपा और नरेंद्र मोदी को लगता है कि मणिपुर चीन में है इसलिए मोदी जी आज तक वहां नहीं गए। वहीं उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है। इसे उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा संथाल परगना में भी होगी। इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।


Copy