Jharkhand News : युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

Edited By:  |
Young man ended his life by hanging himself Young man ended his life by hanging himself

गोड्डा:- गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र के केचुआ चौक स्थित नहर रोड गेस गोदाम के बगल में एक मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त कर ली। घटना के संबंध में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही मृतक के पिता नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि मृतक धीरज गुप्ता कुछ टेंशन के वजह से यह कदम उठा लिया होगा। वही यह लड़का मुंशी का भी काम किया करता था। जब अपने बेटा को देखने आये तो देखा तो बांस पर फैंदे से झूल रहा था।

मृतक का नाम धीरज गुप्ता उम्र24 वर्ष बताया गया। वही इसकी सूचना महागामा थाना प्रभारी को दिया गया जिसके बाद महागामा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है। वहीं पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टियां आत्म हत्या प्रतित होता है। अनुसंधान जारी है,पोस्टमार्टम के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी। वही घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

गोड्डा से मिलन भगत की रिपोर्ट


Copy