अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली : गंभीर हालत में चल रहा इलाज
दुमका:- दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चंदूबथान और जयनगरा पुल पर अज्ञात अपराधियों ने फुटबॉल देखकर लौट रहे युवक के साथ पहले मारपीट किया और मारपीट के बाद युवक पर अज्ञात अपराधी ने गोली चला दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब घायल युवक को दिखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिक क्लास के पास दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक का नाम बबलू टुडू है जो बागझोपा गांव का रहने वाला है।
घायल युवक ने बताया की अपने एक मित्र के साथ कल फुटबाल मैच खेलने नोनीहाट आया हुआ था।मैच खेलने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी मित्र भी थी। बबलू का आरोप है कि रास्ते मे 2 बाइक से 5 लोगों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था। इसी बीच जयनगरा गांव के समीप ओवर टेक कर उसे रोका गया। जिसके बाद बेरहमी से पिटाई के बाद उसके ऊपर गोली चला दी।
गोली सिधे उसके हाथ मे लगी। गोली मारने के बाद सभी फरार हो गए। साथ ही महिला के साथ भी मारपीट की गई। वहीं मामले की जानकारी मिलेत ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल बबलू से पूछताछ कर रही है। अज्ञात अपराधियों के धर पकड़ के लिए दुमका पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।