लिफ्ट देकर महिला को बाइक पर बैठाया : जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

Edited By:  |
Reported By:
took me to the forest and raped her took me to the forest and raped her

बाघमारा:-बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत मालकेरा ग्रीन बस्ती का रहने वाला धर्मेंद्र साव 45वर्षीय व्यक्ति ने विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवाहित महिला अपने मायके आई थी। वह कतरास बाजार जा रही थी। इसी क्रम में धर्मेंद्र बाइक में लिफ्ट देकर पहुचा देने की बात कहा। कतरास बाजार से पुनः घर लाने के क्रम में दूसरे रास्ते से वापस ले जाने लगा। महिला को शक हुआ तो पूछने पर अपना काम से आने की बात कह बरगला दिया।

जिसके बाद सुनसान जंगल ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर अपने दोस्तों को बुला सामुहिक रेप की धमकी देने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग कर घर आ गया।

महिला किसी तरह अपने घर आई। अपने परिजनों व स्थानीय लोगों को आपबीती बताई।जिसके बाद स्थानीय लोग आरोपी के घर धावा बोल दिया। आरोपी व्यक्ति की पिटाई कर दिया। पुलिस को सूचना पर मौके पर पँहुची।आरोपी व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत कतरास थाना में दर्ज कराई है।


Copy