Chandra Grahan 2024 : साढ़े 4 घंटे का लगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें क्या है टाइमिंग और कहां-कहां आएगा नज़र

Edited By:  |
 The first lunar eclipse of the year lasted for 4 and a half hours  The first lunar eclipse of the year lasted for 4 and a half hours

Chandra Grahan 2024 : 25 मार्च यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। धर्म और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अच्छा नहीं माना गया है क्योंकि इस समय चंद्रमा पीड़ित अवस्था में होता है। बड़ी बात ये है कि आज देश के कई हिस्सों में रंगों का त्योहार होली भी मनाया जा रहा है और इस साढ़े 4 घंटे का चंद्रग्रहण भी लगा है।

साढ़े 4 घंटे का लगा साल का पहला चंद्रग्रहण

होली के त्योहार पर लगा ये ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू हो गया है, जो दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। ग्रहण करीब 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष गणना की मानें तो यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

जानिए कहां-कहां आएगा नज़र

बड़ी बात ये है कि यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों में नजर आएगा।

आमतौर पर चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा तो इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। अगर सूतक काल मान्य होता है तो इस दौरान पूजा-पाठ पर रोक लग जाती लेकिन भारत मे ये चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा।


Copy