सलाह : गीता कोड़ा के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत
Edited By:
|
Updated :28 Feb, 2024, 03:02 PM(IST)
Reported By:
बोकारो:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत करने पहुंचे हैं। इसको लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी और हताशा भी है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज कुमार ने इस तरह की बातों पर कहा कि आज भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।ऐसे में शिकवा शिकायत करने का समय यह नहीं है। जमीनी स्तर पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस तरह की बातों से कार्यकर्ता का मनोबल जरूर गिरता है। गीता कोड़ा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोड दंपति कोड दंपति वाशिंग मशीन में धुलने के लिए गए हैं, ताकि उनका दाग भाजपा खत्म कर दे।