कब्र से गायब हुए दफनाए गए छह शव : क्षेत्र में फैली सनसनी, लोग है भयभीत, प्रशासन से मामले की जांच की मांग

Edited By:  |
Reported By:
Sensation spread in the area, people are scared, demand from administration to investigate the matter. Sensation spread in the area, people are scared, demand from administration to investigate the matter.

बोकारो:- बोकारो के बोकारो झरिया ओपी थाना अंतर्गत सिजुआ पंचायत के जमुनिया नदी स्थित श्मशान घाट की कब्र से गायब हुए 6 शव इन दिनो चर्चा का विषय बना हुआ है।बताते चले की बोकारो झरिया ओपी तथा दुग्दा थाना क्षेत्र के एक बड़े आबादी का श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल सिजुआ पंचायत क्षेत्र के जमुनिया नदी स्थित तट पर शव जलाने तथा शव दफनाने का कार्य किया जाता हैं। इसी क्रम में शव दफनाने गये पंचायत के मुखिया पति तथा और लोगों के द्वारा देखा गया कि पूर्व में दफन किये गए कब्र से 6 शव गड्ढा खोदकर निकाला गया है। इसके उपरांत स्थानीय थाना तथा अंचल अधिकारी को सूचना दी गई। इन्होंने भी श्मशान घाट जाकर निरीक्षण किया तो पाया गया की कुछ गढो से शव गायब है। इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी निवास सिंह ने पुलिस मैनुअल का हवाला देते हुए कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया और अनुसंधान की बातें कही।

वही कुछ दफनाए गये कब्र की पुष्टि करते हुए बताया कि सिजुवा पंचायत के बोकारो झरिया के रहने वाले अनु कुमारी, लाला भुईया, और महपतिया देवी तीन लोगों का शव पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोगों के द्वारा दफनाया गया था वह भी गायब है। जहां इस घटना से एक तरफ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है वही प्रशासन की बोलती बंद है।


Copy