पाकुड़:- पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. इस बीच पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. ये फ्लैग मार्च आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस लाइन से निकाला गया। इसकी अगुवाई ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह ने की। फ्लैग मार्च नबीनगर से सीता पहाड़ी होते हुए पत्थरघटा चेकपोस्ट से निकलकर पिरल्लीपुर के खेत होते हुए हमरुल गांव पहुंचे, वहां से फिर चेंगाडांगा पर खत्म हुई। फ्लैग मार्च में करीब एक सौ से अधिक पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस ने इस बात का संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने का प्रयास करता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। साथ ही साथ होली के त्यौहार को देखते हुए सभी क्षेत्र वासियों को यह संदेश दिया कि आपसी भाईचारा बरकरार जारी रख होली की त्योहार मनाएं। बता दें कि पाकुड़ में अंतिम चरण में मतदान होना है। राजमहल लोकसभा में 1 जून को मतदान किया जाना है। इस बीच होली और नवरात्रि जैसे पर्व भी है। ऐसे में कोई भी किसी भी तरह का उपद्रव करता है तो पुलिस एक्शन लेने में कोई कोताही नहीं बरतेगी।
