ओलंपिक दिवस पर झारखंड के लिए बड़ा तोहफा : कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी चयनित

Edited By:  |
Reported By:
olampic diwas per jharkhand ke liye bada tohfa olampic diwas per jharkhand ke liye bada tohfa

रांची : हॉकी इंडिया ने आज इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया. इस टीम में हमारे झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी हैं. झारखंड के तीनों ही खिलाड़ी अभी नीदरलैंड में FIH प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता खेल रही हैं और उधर से ही 1 जुलाई से आयोजित विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा. लगातार झारखंड के खिलाड़ियों का बड़े-बड़े प्रतियोगिता में चयनित होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर किया और कहा कि झारखंड के हॉकी के इतिहास के लिए बहुत बड़ा अवसर है कि ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमन वेल्थ ,एशिया कप, एशियन गेम्स जैसे बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड के खिलाड़ी नियमित रूप से चयनित हो रहे हैं ये आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी.

आज ओलंपिक दिवस के दिन भारतीय टीम में 3 खिलाड़ियों का चयन होना निश्चित रूप से ओलंपिक दिवस का समस्त झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है.


Copy