CM Champai Soren के आगमन को लेकर तैयारी पूरी : आज से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करेंगी कल्पना सोरेन

Edited By:  |
Reported By:
Kalpana Soren will start political career from today Kalpana Soren will start political career from today

गिरिडीह:- गिरिडीह जिले में आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जहां एक और लगभग 587 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं झंडा मैदान में पार्टी के 51 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। झामुमो के कार्यकर्ताओं में जंहा एक ओर उत्साह है वंही दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश भी है।

वहीं दूसरी ओर कल्पना सोरेन अपनी राजनीति सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली है। इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर उन्होंने दी।बता दे किझारखंड की राजनीति में चल रहे उथल-पुथल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करेंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कही। सोमवार को गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से उन्होंने यह फैसला लिया है। बता दें कि उन्होंने आज का दिन इस लिए भी चुना क्योंकि आज उनका जन्मदिवस है। मिली जानकारी के अनुसार,कल्पना सोरेन ने राजनीति में कदम रखने से पहले राज्य के निर्माता और झामुमो के अध्यक्ष दिशोम गुरु और मां से आशीर्वाद लिया।


Copy