जेपी नड्डा बने रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष : 2024 लोक सभा इलेक्शन तक मिलेगा एक्सटेंशन

Edited By:  |
jp nadda baney rahengey bjp president jp nadda baney rahengey bjp president

,नई दिल्ली : बीजेपी के भीतर खाने से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। बल्कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ही दोबारा मौका दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा को 2024 लोकसभा चुनाव तक एक्सटेंशन देने के लिए सहमति बन गई है।

बीजेपी में एक अध्यक्ष को 3 साल पद पर बने रहने का संविधान है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार दो बार अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार लोकसभा चुनाव और कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है और तय किया गया है कि जेपी नड्डा अगले अध्यक्ष बने रहेंगे।

छात्र जीवन से ही राजनीति में उतरे जेपी नड्डा साफ छवि के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा आरएसएस के भी वह करीबी माने जाते हैं। वह ना केवल केंद्र बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी मंत्री रह चुके हैं। 1998 से 2003 तक वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे। इसके बाद धूमल सरकार में भी 2008 से 2010 तक भी उन्होंने मंत्रिपद संभाला। 2012 में वह पहली बार राज्यसभा से सांसद बने। मोदी सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।


Copy