कांग्रेस का घोषणापत्र कितना होगा असरदार : क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पढ़िए पूरी खबर

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

RANCHI कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा की लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, कांग्रेस की घोषणा पत्र जारी होने के बाद पीएम बौखला गये हैं। अनर्गल भाषण देकर खबरों में रहना चाहते हैं, अपने 10 साल के कार्यो पर बात नहीं कर कांग्रेस के मेनोफेस्टोपर बात कर रहे हैं। राजेश ठाकुर ने कहा की मोदी जी परेशान हैं, हमारे यहां पर्व है, लोगो के मन मे डर बैठा हुआ है, मतों का धुर्वीकरण न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की और कहा कि राज्य में अमन चैन शांति के साथ सभी पर्व हो, चुनाव डिस्टर्ब न हो, यही आशा है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल जी ने जो यात्रा की है, कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही शामिल किया गया है। न्याय पत्र में भारत की आवाज है, इसे दबने नहीं देना हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वो आदिवासियों की गिनती नहीं होने देना चाहते हैं, सरना धर्म मानने वालों का कोई कॉलम नही हैं। जिसके कारण उन्हें वांछित लाभ भी नही मिल पा रहा है, साथ ही राजेश ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में समस्याओं का समाधान है लोगों की आवाज़ है। 10 हज़ार किलोमीटर पैदल चलने के बाद लोगों की आवाज़ को समाहित किया गया है। राजेश ठाकुर ने RSS के लोग जल जंगल और जमीन के विरोधी हैं, आदिवासियों के विरोधी हैं समानता जरूरी है।


Copy