JHARKHAND NEWS : तीन चार दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, नॉर्थ ईस्ट असम और नॉर्थ ईस्ट बंगाल में हो रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची : रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल गया है. सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवा भी चलने लगी. मंगलवार सुबह से भी रांची और आसपास के इलाके में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में रांची और आसपास के इलाके में हल्की बारिश भी हुई. इससे रांची में दिन का पारा करीब छह डिग्री गिर गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नॉर्थ ईस्ट असम और नॉर्थ ईस्ट बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के वजह से बंगाल की खाड़ी से एक मॉसचर झारखंड की तरफ आ रहा है जिस कारण 23 अप्रैल और 24 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है.


Copy