अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी : गंभीर स्थिति में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर
Edited By:
|
Updated :07 Mar, 2024, 12:59 PM(IST)
Reported By:
बोकारो:-अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बंगाल केपुजारी जख्मी हो गए।जिन्हें इलाज के लिए चास अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर अवस्था में पुजारी को सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया है।
घटना बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कांड्रा लोबुडीह के पास हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की अस्पताल ले जाने का काम किया।
जानकारी के मुताबिक बंगाल के रहने वाले पुजारी अपने पुत्र के साथ बाइक में सवार होकर जोशी कॉलोनी पूजा करने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।