महिला की हुई दर्दनाक हत्या : पति शमशेर आलम घर से फरार
मधुपुर:- मधुपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पहड़ीटंर गांव से पुलिस ने महिला का शव उसके घर से बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति शमशेर आलम समेत ससुराल वालों द्वारा सलमा खातून की हत्या की गई है। बताया जाता है करीब 6 वर्ष पूर्व गांडेय थाना क्षेत्र के भंडारकुंडा गांव निवासी शमसुद्दीन अंसारी के पुत्र से सलमा का विवाह दुर्गापुर पहड़ी निवासी शमशेर आलम के साथ हुआ था। शादी के बाद दंपति से एक लड़की हुई।
इसके बाद से ही दोनों में कहा सुनी होने लगा। लड़की का भाई निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसकी बहन सलमा खातून को बराबर उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायत भी हुई थी।
बावजूद प्रताड़ना कम नहीं हुआ और मेरी बहन की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि पति शमशेर आलम घर से फरार है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले ली है। हालांकि सलमा की हत्या हुई है या आत्महत्या पूरे घटनाक्रम की पुलिसिया जांच पड़ताल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।