हर्बल युक्त गुलाल से इस खेली जाएगी होली : पलाश के फूल से तैयार किया गया गुलाल

Edited By:  |
Gulal prepared from Palash flower Gulal prepared from Palash flower

पलामू:- होली का त्योहार पूरे देश में 25 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मानाया जाएगा। पलामू भी होली के रंग धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। होली के साजो सामान बाजार में सज चुके हैं। इस बार कुन्दरी संकुल संगठन की दीदियां शहरवासियों के लिए केमिकल मुक्त हर्बल गुलाल तैयार कर रही है, जो अब आमजनों के लिए स्थानीय बाजार में उपलब्ध हो चुकी है। इस वर्ष की होली दीदियों की कड़ी मेहनत और लगन से तैयार हर्बल गुलाल के रंगों से रंग कर खेली जाएगी। जिलेवासियों को हर्बल, रसायन रहित रंग उपलब्ध करा रही है। दीदियों की हस्त निर्मित हर्बल अबीर-गुलाल बाजार में उपलब्ध है।

फूल से सब्जी तक के गुलाल हैं उपलब्ध

महिलाओं की ओर से लोगों के लिए फूल से सब्जी तक की गुलाल तैयार की गई है। गेंदा फूल, गुलाब फूल से एवं पालक साग, बीट (चुकंदर) और पलामू की पहचान पलाश से अबीर-गुलाल तैयार हुए हैं।

मिलावटी रंग त्वचा के लिए हानिकारक

रसायनों की मिलावट वाली अबीर के कारण त्वचा पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इस वर्ष होली के पर्व को सुरक्षित और सेहतमंद बनाने के उद्देश्य से JSLPS की ओर से एक अभिनव पहल की गई है। कुंदरू संकुल संगठन स्वयं सहायता समूह की दीदियां हर्बल गुलाल तैयार की है।


Copy