Jharkhand News : चंदनकियारी प्रखंड सभागार में बीडीओ अजय कुमार वर्मा की विदाई समारोह आयोजित की गई

Edited By:  |
Reported By:
Farewell ceremony of BDO Ajay Kumar Verma was organized in Chandankiyari Block Auditorium. Farewell ceremony of BDO Ajay Kumar Verma was organized in Chandankiyari Block Auditorium.

चंदनकियारी:-चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय के प्रखंड सभागार में विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय रजवार,सीओ रवि कुमार आनंद,बीडीओ अजय कुमार वर्मा के अलावे प्रखंड सह अंचल कर्मी एवं सभी पंचायतों के मुखिया समिति सदस्य के लोग उपस्थित थें।वहीं प्रमुख प्रमुख,सीओ समेत सभी उपस्थित लोगों ने बीडीओ को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि बीडीओ ने साथ हमलोग काम किया। बीडीओ साहब का कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य हुए हैं।

प्रखंड के सभी पंचायत में विकास कार्य करने में काफी सहयोग किए हैं। वहीं बीडीओ ने कहा कि चंदनकियारी में विकास कार्य करने में आप सभी का सहयोग मिला हैं। यहां के लोगों की काफी प्रेम व सहयोग मिला हैं।


Copy